महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) काे प्रदेश के 75 जिलों में मिशन शक्ति का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि जमीनी स्तर पर बालिकाओं की आत्मरक्षा, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त करेगा।

जिला प्रशासन के निर्देशन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में इस आयोजन को किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से मीना मंच एवं मिशन शक्ति से जुड़े प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं एवं महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

बेसिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विशेष आयोजन की शुरुआत मिशन शक्ति मेला एवं मीना मंच स्टाल के अवलोकन से होगी, जहां विभिन्न विकास खंडों में स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया जाएगा। योगी सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति, आत्मरक्षा एवं मीना मंच के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इसमें सेल्फ एस्टीम, जीवन कौशल शिक्षा एवं बाल-संसद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा एवं जनपद नोडल विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

उन्हाेंने बताया कि कार्यक्रम के समापन चरण में सभी विकास खंडों के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की जाएगी, जिसका नेतृत्व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा करेंगे। इसके बाद सभी ब्लॉक नोडल एवं जिला नोडल का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा द्वारा संपन्न किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

परिजनों ने कहा – ‘सचिन तो सिर्फ मोहरा, कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई 5 मार्च को किसानों का पक्का मोर्चा, एक दिन पहले किसानों पर एक्शन औरंगजेब की तारीफ करने पर अबू आजमी पर एफआईआर दर्ज हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी को कहा औरंगज़ेब