इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! IHMCL में हाई सैलरी जॉब का मौका

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने इंजीनियर (आईटीएस) पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती 2 मई 2025 को जारी की गई है और इच्छुक उम्मीदवार 2 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 49 पद भरे जाएंगे, जो सभी ई-1 ग्रेड में होंगे।

पात्रता:

  • उम्मीदवार के पास सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष के बीच।

चयन प्रक्रिया:

  • चयन GATE 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • स्कोर के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा जाएगा।

वेतनमान:

  • चुने गए उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतन मिलेगा (ई-1 ग्रेड के अनुसार)।
  • शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹84,000 प्रतिमाह हो सकती है, जिसमें HRA, DA और अन्य भत्ते शामिल हैं।
  • कुल CTC सालाना करीब ₹11 लाख तक पहुंच सकता है।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. IHMCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. IHMCL Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  4. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें