
- एलबीएस कालेज में मिशन 5 का कार्यकम हुआ
Gonda : एसपी विनीत जायसवाल ने शनिवार को एलबीएस कालेज की छात्राओं से संवाद कर स्वावलंबन, शिक्षा, सुरक्षा की जानकारी दी। साइबर अपराधों की जानकारी व बचाव के तरीके बताये।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना जरूरी है, साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। सरकार महिलाओं को आर्थिक सामाजिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। उन्होंनें छात्राओं से आने वाली परेशानियों की जानकारी ली और सुझाव मांगे। हेल्पलाइन 112,1090,181,1930 की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सतर्क रहने का सुझाव दिया, साइबर अपराध से बचने के लिए अज्ञात काल व संदेश से बचे। इस मौके पर प्राचार्य डा रविंद्र पांडेय, ममता रानी उपस्थित रहे।









