
Gonda : मंगलवार को नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंडल मुख्यालय मेडिकल कॉलेज परिसर में 1100 कन्याओं का पूजन, नवदेवी सम्मान और 350 छात्राओं को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। यह अनूठा कार्यक्रम मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के प्रयासों से आयोजित हुआ, जिसमें विधायकों ने हिस्सा लिया। आईजी और एसपी ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, विधायक सदर गोंडा प्रतीक भूषण सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, और एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, सांसद गोंडा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सोनू सिंह, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, और मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नवदेवी सम्मान का विवरण:
महिमा तिवारी, महिला उपनिरीक्षक, थाना मनकापुर, पुलिस विभाग।
कंचन सोनी, न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और आईजी अमित पाठक ने मिशन शक्ति कन्या भोज को लेकर मीडिया से विशेष बातचीत की।
ये भी पढ़ें: Jhansi : ऑपरेशन कन्विक्शन की उल्लेखनीय सफलता 27 माह में 1401 अभियुक्तों को सजा
Sultanpur : जिहादी साजिश रचते पकड़ा गया अकमल, एटीएस ने किया गिरफ्तार










