Gonda : प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट

Gonda : कर्नलगंज और तरबगंज तहसीलों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने राहत सामग्री किट का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रेमनारायण पांडेय, अजय सिंह और प्रभात वर्मा भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उनके निर्देश पर ही यहां आकर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री सौंपी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में बाढ़ से कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा।

उन्होंने जिले की डीएम प्रियंका निरंजन की कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन लगातार संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत कार्यों में जुटा है और लोगों को किसी तरह की शिकायत नहीं है।

मंत्री ने बताया कि यूपी सरकार न सिर्फ अपने प्रदेश में बल्कि अन्य राज्यों में भी बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें