Gonda : मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद केंद्र का शुभारंभ, 37 महिलाओं ने उठाई आवाज

Gonda : मिशन शक्ति 5.0 के तहत सप्ताह का पहला दिन आधी आबादी के लिए मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने तय किया और सोमवार से मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद केंद्र का संचालन शुरू हुआ, जिसमें 37 महिलाओं ने अपनी समस्याएं सुनाईं। इनका निस्तारण दो सप्ताह में होकर टेलीफोन के जरिए पीड़ितों को कार्रवाई की सूचना दी जाएगी।

पहले दिन गांव की महिलाओं को मंडलायुक्त, अपर आयुक्त और डीसी खाद्य से सीधे मिलने व अपनी बात कहने का मौका मिला, जिससे महिलाओं में उम्मीद के पंख उग आए। नकछेद पुत्र अतबारी की बेटी ने अंत्योदय कार्ड की समस्या बताई। जमीन, राशन कार्ड और मारपीट के मामलों की सुनवाई हुई। महिलाओं में इस नई पहल के प्रति बहुत उत्साह दिखा। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी ने बताया कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर महिला विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें