गोंडा : सरयू नदी कर्नलगंज से आठ लाख कावारियों ने भरा जल, करेंगे जलाभिषेक

  • गोंडा के पृथ्वीनाथ व दुखहरन नाथ मंदिर पर सुरक्षा के प्रबंध

गोंडा। गोंडा जिले के कजरी तीज पर्व पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी कर्नलगंज व दो लाख अयोध्या सरयू से जल भर कर शाम तक गोंडा पहुंच गये, यहां पर जगह-जगह शिविर स्वागत दवार बने हैं और पृथ्वीनाथ मंदिर व दुखहरन नाथ मंदिर में मजिस्ट्रैअ व पुलिस अधिकारियों की डयूटी लगी हैं।

डीएम प्रियका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने सरयू नदी कर्नलगंज में जल भर रहे कावरियों की सुरक्षा का निरीक्षण किया, इसके बाद दोनों अधिकारी सीधे पृथ्वीनाथ पहुंचे और यहा पर यातयात वयवस्था का जायाजा लिया, यहां से सीधे दुखहरन नाथ मंदिर पहुंचे। रात बारह बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा जो कल दिन भर चलेगा। बरसात पर श्रऋद्धा भारी दिखी, बरसात में बोल बम का नारा गुजायमान रहा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें