गोंडा : खंड विकास अधिकारी ने एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को किया गैर हाजिर मांगा स्पष्टीकरण

मुजेहना, गोंडा। ब्लॉक में मनमाने समय से आने अथवा ड्यूटी टाइम पर गैर हाजिर रहने वालो पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी ने हंटर चलाते हुए गैर हाजिर मिले करीब एक दर्ज दर्जन कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा कर स्पष्टीकरण की नोटिस जारी कर दी है।

अनुपस्थि मिले कर्मचारियों में एडीओ आईएसबी रमेश कुमार, जेई एम आई पी.के सिंह,एडीओ एजी राम प्रकाश, लेखाकार राम शंकर, जायसवाल, स्थापना बाबू मोहम्मद अम्मार, कनिष्ठ लिपिक रविकांत यादव, ग्राम विकास अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी कुमारी संजू वर्मा, ग्रापत्र वाहक त्रिलोकी नाथ तिवारी, एपीओ संजय पाल सहायक लेखाकार पशुपति नाथ त्रिपाठी, ब्लाक क्वार्डिनेटर विनोद कुमार शर्मा, ब्लाक टी.ए अमन प्रताप सिंह टीए,चंद्र मणि मिश्रा, कृष्णा कुमार गुप्ता टी.ए, मो आरिफ खान, टी.ए अंकुर मिश्र टी.ए कंप्यूटर आपरेटर रेहान इरफान अहमद, बी.एम एम विमल प्रकाश, कुलदीप सिंह की अनुपस्थिति दर्ज कर स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी कर दी है।

ये कार्रवाई सुबह साढ़े दस बजे के करीब की गई मौके पर ब्लॉक में एडीओ पंचायत परमात्मादीन, चौकीदार सुजीत कुमार, बी.एम.एम अभय सिंह उपस्थित मिले।

यह भी पढ़े : Victory Day Parade : शी चिनफिंग ने दी दुनिया को अमन या जंग चुनने की चेतावनी, ट्रंप के लिए कहा- ‘हम धौंस जमाने वालों से नहीं डरते’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें