
Gonda : बीते कल जीएसटी को लेकर कटरा बाजार सभागार में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ। इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बहाल कराते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस को विधायक और प्रमुख प्रतिनिधि पक्ष से मिली तहरीर के बावजूद किसी के खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
घटना के बाद भाजपा विधायक बावन सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिया, वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख ने संघ से मिलकर न्याय की मांग की। इस घटना से कटरा बाजार विधानसभा की राजनीति गरम हो गई है और हर चौराहे पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख के झगड़े की चर्चा हो रही है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद शुक्ल ने भवानी भीख शुक्ल, श्री भगवान शुक्ल, कृष्ण भगवान, विष्णु भगवान, शिव भगवान, रमा कांत, राजेश शुक्ला निवासी गण बेलवाभान, देवाशुक्ला निवासी बेलवाभान, इखिलेश, अरुण समेत 60 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
दूसरी ओर, ब्लॉक प्रमुख जुगरानी शुक्ला ने बावन सिंह विधायक वैभव सिंह पुत्र बावन सिंह, काली सरन मिश्र निवासी बेलमत्थर, आनंद शुक्ला निवासी चैपुरवा, आशीष कुमार सिंह ग्राम गददौपुर के खिलाफ तहरीर दी।
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच जारी है। ब्लॉक परिसर में पुलिस तैनात है और घटना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार
श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान