गोंडा हादसा : पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में पलटी, 11 की मौत

गोंडा हादसा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।

यह दुखद घटना पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के पास हुई। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और दोस्तों के साथ बोलेरो में सवार होकर मंदिर जा रहे थे।

बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष केजी राव ने बताया कि नहर से 11 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।

यह भी पढ़े : अब बलात्कारी पर भाजपा क्यों चुप? रेप केस में प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा मिलने पर डीके शिवकुमार बोले- JDS से BJP पूछे सवाल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल