Goa Temple Stampede : गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

Goa Temple Stampede : गोवा के श्रीगाओ में स्थित लैराई देवी मंदिर में जात्रा उत्सव के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने दी।

यह भगदड़ श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी और जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। करीब 1,000 पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर थे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

घटना के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने इससे पहले बिचोलिम अस्पताल का भी दौरा किया। अधिकारियों ने भगदड़ के कारण या पीड़ितों की पहचान के बारे में अभी और जानकारी जारी नहीं की है। यह हादसा जात्रा गोवा उत्सव के दौरान हुआ।

बता दें कि शुक्रवार को श्री लैराई जात्रा गोवा की शुरुआत हुई। यह शिरगाओ में श्री लैराई देवी मंदिर में मनाया जाने वाला एक अत्यंत पूजनीय वार्षिक उत्सव है। राज्य भर से और उसके बाहर से भक्त देवी लैराई का सम्मान करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिन्हें देवी पार्वती का एक रूप माना जाता है। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक ढोंडाची जात्रा है, जिसके दौरान हजारों भक्त नंगे पैर जलते अंगारों पर चलते हैं।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें