
नई दिल्ली। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड मामले के दाेनाें आरोपितों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। रोहिणी कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा।
इस मामले में एक आरोपित अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का घर भी दिल्ली में ही है। बताया जाता है कि घटना के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा विदेश फरार हो गए।
गाेवा में 7 दिसंबर को इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। गिरफ्तार अजय गुप्ता, आराेपित गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का पार्टनर है।
यह भी पढ़े : गुजरात में निर्भया जैसा कांड! 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप की कोशिश के दौरान प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड















