गोवा क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, आज भारत लाया जा रहा

Goa Night Club Fire : गोवा क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। ये दोनों भाई घटना के कुछ ही घंटों के भीतर देश छोड़कर फरार हो गए थे। इस भीषण अग्निकांड में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी। इन दोनों ने दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन बुधवार को उन्हें कोई राहत नहीं मिली। साथ ही, इनके पासपोर्ट भी निलंबित किए जाने की रिपोर्ट आई है, जिसे गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय से अनुरोध कर करवाया था।

पुलिस ने गोवा क्लब अग्निकांड में बड़ा कदम उठाते हुए इन दोनों आरोपियों को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। अब इनको भारत लाने की तैयारियां की जा रही हैं। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर ये दोनों थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट भी निलंबित कर दिए गए हैं। यह घटना शनिवार-रविवार रात, यानी 6 दिसंबर को हुई थी, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। उस रात, दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे। फिलहाल, दोनों को फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया गया है, और संभावना है कि गुरुवार शाम तक उन्हें भारत लाया जा सकता है।

इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। यह कदम राज्य सरकार के अनुरोध पर उठाया गया था। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने गोवा सरकार से प्राप्त पत्र के आधार पर भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट रद्द करने का निर्णय लिया। इनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से अंतरिम राहत पाने में असफल रहे। अदालत ने उनकी ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने गोवा से जवाब मांगा और अगली सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तारीख तय की। दोनों भाइयों ने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत का अनुरोध किया था ताकि थाईलैंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उनकी गिरफ्तारी न हो सके।

यह भी पढ़े : हनुमानगढ़ में बवाल! किसानों ने फूंकी 10 से ज्यादा गाड़ियां, इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ कर रहें प्रदर्शन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें