गोवा बोर्ड आज घोषित करेगा 12वीं के नतीजे, यहां जानें चेक करने का तरीका

गोवा बोर्ड द्वारा आज 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा।

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा 27 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं (HSSC) परीक्षा के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी शाम 5 बजे के बाद अपनी रिजल्ट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

परीक्षा में 17,686 छात्रों ने लिया हिस्सा
गोवा बोर्ड की 12वीं परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक राज्य के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 17,686 छात्र शामिल हुए, जिनमें 9,224 छात्राएं और 8,462 छात्र थे। अगर स्ट्रीम के हिसाब से देखें तो साइंस स्ट्रीम में 2,660 लड़के और 3,426 लड़कियां शामिल हुई थीं। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में 2,814 लड़के और 2,271 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। आर्ट्स स्ट्रीम में 1,241 लड़के और 2,827 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं, जबकि वोकेशनल स्ट्रीम में 1,747 लड़के और 700 लड़कियां परीक्षा में बैठी थीं।

पिछले साल का रिजल्ट
गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में 17,511 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 14,884 छात्र सफल हुए थे। पिछले साल का पास प्रतिशत 85% था, और इस साल बोर्ड को उम्मीद है कि परिणामों में और सुधार होगा।

गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

  1. गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाएं।
  2. होमपेज पर “HSSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. उसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
  6. अंत में, इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें