
करंडा, गाजीपुर। सुबह का सन्नाटा, गंगा किनारे उगते सूरज की लालिमा और स्नान करती मासूम हंसी… तभी गंगा की लहरों ने निगल लिया तीन ज़िंदगियां। करंडा थाना क्षेत्र के अमवां घाट पर सुबह गंगा में स्नान करते समय तीन लडकियां डूब गयी जबकि गोताखोरों ने दो लडकियों को बचा लिया। घटना की जानकारी होते ग्रामीणों की भीड लग गयी। बताया जाता है कि रामजनपुर गांव की लड़कियां लीलापुर अमवाघाट पर गंगा स्नान करने गयी थी।
स्नान करते समय गहरे पानी चली गई और डूबने लगीं। वहां स्नान कर रहे लोगों ने डूबता देख चिल्लाने लगे।गंगा किनारे घूम रहे मल्लाहों ने बलिराम चौधरी के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर चार को खींचकर बाहर निकाला। जबकि तीन गंगा में समा गईं। जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोगों की भीड लग गयी। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश किया जा रहा है। गोताखोरों ने काफी मेहनत के बाद एक लडकी का शव बाहर निकाला। दो लडकी की तलाश जारी है।
गंगा में डूबी लड़कियां में पूनम (19) पुत्री रामबचन यादव, रोली (16) पुत्री राजदेव यादव और खुशी (12) पुत्री बब्लू यादव, तीनों निवासी रामजनपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। घाट पर मातम पसरा है, परिजन बेहाल हैं, कोई बेटी को पुकार रहा है तो कोई लहरों में टकटकी लगाए खड़ा है। गांव की गलियों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गये।
यह भी पढ़े : पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप, धारदार हथियार से काटा; बेटी के भी उतारे कपड़े… कोर्ट में पेश हुए 33 गवाह