Ghazipur: ”आपरेशन सिन्दूर” की सफलता पर बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा


Ghazipur: “आपरेशन सिन्दूर” को सफल बनाने वाली देश की तीनों सैन्य शक्तियों के सम्मान में शनिवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा लंका मैदान से निकल कर सकलेनाबाद , विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार कोतवाली होते आमघाट गांधी पार्क में सभा कर समाप्त हुई।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आंतकी ठिकानो पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकवादियो को मारकर ,पहलगाम घटना मे मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुश्मनो को छोडने वाला नही बल्कि दुश्मन देश के घरो में घुस कर मारने तथा सुरक्षित सकुशल लौटने वाला भारत बन गया है। दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है और उनके सम्मान मे पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिन्दूर की सारगर्भित उपलब्धि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश के गौरव भारतीय सेना के सम्मान में यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा में भी आयोजित किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों मे राष्ट्रीय भावना का असीम उत्साह तथा देश के सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव था।हर हाथ में तिरंगा झंडा लिए पुरुषों के साथ साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। तिरंगा यात्रा में रास्ते भर भारत माता की जय और भारतीय सैनिकों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने एकजुटता एवं देश भक्ति का संदेश दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके तथा शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

तिरंगा यात्रा में राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजय शंकर राय, सरोज कुशवाहा,प्रो शोभनाथ यादव,नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल,जयप्रकाश गुप्ता, सुशीला सोनकर, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर,रामराज बनवासी, डा.सानंद सिंह, मनोज सिंह,दयाशंकर पांडेय,रमेश सिंह पप्पू, वृजनन्दन सिंह,अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, ओमप्रकाश राम, श्यामराज तिवारी,दिग्विजय उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सुरेश बिंद, राजेश भारद्वाज,कार्तिक गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला, प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना, युवा नेता पियूष राय, वीरेंद्र राय,रुद्रा पांडेय, किरन सिंह, शैलेश कुमार, कादिर राईनी, अविनाश सिंह, माया सिंह,अभिनव छोटू, जितेन्द्र नाथ पांडेय,डा प्रदीप पाठक,सुमित तिवारी, अनिल पांडेय,सशांक शेखर राय, गोपाल राय आदि लोग शामिल रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें :

डेलिगेशन लिस्ट में शशि थरूर का नाम भड़की कांग्रेस, बोली- ‘पहले नहीं था नाम, भाजपा ने फूट डालने के लिए किया’
https://bhaskardigital.com/congress-angry-over-shashi-tharoor-name-in-delegation-list/
लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘POK वापस लो’ के लगाए नारे, इरम रिजवी हाउस अरेस्ट
https://bhaskardigital.com/aap-protest-lucknow-slogans-of-down-with-pakistan/
लोंगेवाल युद्ध की कहानी… जब 120 भारतीय जवानों ने 4000 पाकिस्तानी सैनिकों को उलटे पैर लौटाया
https://bhaskardigital.com/story-of-longewala-war-120-indian-soldiers-4000-pakistani/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

LSG के मालिक ने तिरूपति बालाजी में दान किया करोड़ों का सोना विदेशों में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है