गाजीपुर : भागड़ नाले में भर गया था बाढ़ का पानी, डूबने से महिला की मौत

भावरकोल, गाजीपुर। गंगा का जलस्तर लगातार बढने से तटवर्तीय लोगो की परेशानी बढ गई है। बाढ़ के पानी से कई गांव घिर गये है। रास्तो में पानी भर गया है। लोग इसी पानी से होकर जाने को विवश हैं। बाढ़ का पानी भांवरकोल थाना के शेरपुर गांव के भागड़ नाले भर गया है। जिसमें पैर फिसलने से एक महिला डूब गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव निकाला गया।

जानकारी के अनुसार शेरपुर कलां निवासी अशोक यादव की पत्नी सरिता यादव 4o साल गंगा के भागड नाले में शौच करने गयी थी। अचानक पैर फिसलने वह गहरे पानी में चली गयी।जिससे वह डूब गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड लग गयी। प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष राय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे गये। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी होते मुहम्मदाबाद एसडीएम भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े : जालौन : मानसिक तनाव में था युवक, कुएं में कूदकर की आत्महत्या, शराब पीने की थी लत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें