
Ghaziabad: बुधवार देर रात तेज आंधी-तूफान ने खोड़ा सरस्वती विहार कॉलोनी में भारी तबाही मचाई। तूफान के चलते एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और पास की खाली जगह पर बनी झुग्गी पर जा गिरी। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जबकि 33 वर्षीय महिला पानू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतका पानू देवी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल है।
मृतक की पहचान पानू देवी पत्नी रविंदर (उम्र लगभग 33 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में शामिल हैं:
- गणेश (7 वर्ष) – गंभीर रूप से घायल
- संतोष (14 वर्ष) – गंभीर रूप से घायल
- बबलू (11 वर्ष) – गंभीर रूप से घायल
- सर्फि देवी (उम्र लगभग 20 वर्ष) – गंभीर रूप से घायल
- मिथु कुमार (12 वर्ष)
- प्रियांशी (8 माह की शिशु) – गंभीर हालत में
ये भी पढ़ें:
Neha Singh Rathore: सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंकने वालों ने मुझपर FIR कराई!
https://bhaskardigital.com/neha-singh-rathore-who-lodged-fir-against-me/
यूपी का अगला DGP कौन? प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट के बाद डीजीपी की रेस में ये 5 नाम आगे
https://bhaskardigital.com/dgp-up-after-prashant-kumar-retirement-5-names/
बरेली : अंधेरे में डूबा शहर, सोते रहे अफसर! हल्की आंधी में उड़े बिजली विभाग के दावे
https://bhaskardigital.com/bareilly-electricity-department-storm-light-off/