Ghaziabad : जानिए कौन हैं आईएएस नंदकिशोर कलाल? जिन्होंने संभाली जीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 47 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कई जिलों के डीएम और प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष शामिल हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस व रामपुर मे मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल को गाजियाबाद का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शासनादेश जारी होने के बाद नवनियुक्त उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल देर रात ही गाजियाबाद पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति के साथ ही जीडीए प्रशासन में एक नई ऊर्जा और सख्त कार्यशैली की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

कौन हैं नंदकिशोर कलाल?

मूलरूप से राजस्थान निवासी आईएएस नंदकिशोर कलाल 2018 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। इन्होने राजिस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैल्थ साइंस से बीडीएस की डिग्री भी प्राप्त की है। वह अब तक उत्तर प्रदेश शासन में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। गाजियाबाद से पहले वह रामपुर मे मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। अपनी कार्यकुशलता, पारदर्शी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए वे जाने जाते हैं। जहां भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली, वहां विकास कार्यों की गति और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया।

गाजियाबाद के लिए क्यों महत्वपूर्ण है उनकी नियुक्ति

गाजियाबाद एक तेजी से विकसित होता शहर है, जहां अवैध निर्माण, अधूरी योजनाएं और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं लगातार चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे में नंदकिशोर कलाल जैसे अधिकारी की तैनाती को प्रशासनिक हलकों में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में जीडीए में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास कार्यों की रफ्तार को नई दिशा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें