
गाजियाबाद। कांग्रेस हाईकमान ने गाजियाबाद महानगर और जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। 1980 से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे डासना निवासी सतीश शर्मा को कांग्रेस का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि महानगर की कमान वीर सिंह जाटव को सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा, “1980 मेंने पार्टी ज्वाइन की थी और तब से लेकर अब तक कांग्रेस के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहा हूं। कांग्रेस में चार बार मनोनीत पीसीसी सदस्य भी रहा हूं और एक बार डासना नगर पंचायत से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। एक बार मेरी पत्नी द्वारा कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा गया है। कांग्रेस की सभी एक्टिविटी पर हमेशा खरा उतरते हुए कार्य किया है। बकौल सतीश शर्मा मैं पार्टी के शीर्ष अधिकारियों पदाधिकारी पार्टी अध्यक्ष माननीय खड़के जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी और पूरी प्रदेश एवं केंद्रीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद करता हूं कि जो जिम्मेदारी उनके द्वारा मुझे दी गई है, मैं पूरे तन मन के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर जमीनी स्तर पर कार्य करता रहूंगा। इसके अलावा वीर सिंह जाटव को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।”