
- मुख्य सचिव ने की अधिकारियों संग वीसी
Ghaziabad : जनपद में भारत की राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए और तैयारी का जायजा भी लिया गया । हालांकि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा एक हॉस्पिटल में आने का प्रोग्राम प्रस्तावित हुआ है। जिसको ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम व्यवस्था के बारे में जानकारी अधिकारियों से ली गई।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल, डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल, डीसीपी यातायात त्रिगुण विसैन, एडीएम सिटी विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट सन्तोष कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।