
गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से सटे लोनी थाना क्षेत्र के बंथला के पास कूड़े के ढेर में एक 6 माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और 6 माह के भ्रूण को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह दिन निकलने से पहले, जब लोग अपने कारोबार पर जा रहे थे, तभी कूड़े के ढेर में कुछ आवारा जानवरों को मंडराते हुए देखा। नजदीक जाकर देखा तो वहां पर एक 6 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ था, जो कपड़े में ढका हुआ था।
स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी महिला या युवती के द्वारा, लोकलाज और सामाजिक तौर पर खुद को बेइज्जती न महसूस हो, इसलिए इस तरह का कृत्य किया गया है और ममता को शर्मसार करने का कार्य किया गया।
यह भी पढ़े : दिल्ली में बारिश और आंधी ने तोड़ा 2008 का रिकॉर्ड, बना 125 साल का नया रिकॉर्ड