
Ghaziabad: भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा साहिबाबाद के शालीमार गार्डन मंडल में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद मंडल पांडेय चौक से शुरू होकर शहीद स्थल बिजली घर तक निकाली गई।
यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने किया। हजारों की संख्या में आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। भारत माता के जयघोष, राष्ट्रगीत और वीर सैनिकों के सम्मान में लगे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और आक्रामक रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है। अब भारत सहता नहीं, जवाब देता है और वह भी दुश्मन की धरती पर।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा प्रत्येक देशवासी के भीतर राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना को जागृत करती है। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के नव जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा मोदी है तो मुमकिन है अब केवल नारा नहीं, बल्कि देश की नई हकीकत है।
इस आयोजन में महानगर तिरंगा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संयोजक नवनीत मित्तल, सह-संयोजक आशीष चौधरी, सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, खोड़ा नगर पालिका के सभासद तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा का समापन तिरंगे को नमन के साथ किया गया।
ये भी पढ़ें :
हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत
https://bhaskardigital.com/fire-breaks-out-gulzar-house-building-hyderabad-17-people-die/
Video : न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 2 लोगों की मौत, 19 घायल
https://bhaskardigital.com/video-mexican-navy-ship-collides-with-bridge-new-york/
ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी
https://bhaskardigital.com/eos-09-satellite-launch-fails-isro-chief-technical-fault/