Ghaziabad : नगर पालिका खोड़ा में भ्रष्टाचार व वादाखिलाफी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठीं पूर्व अध्यक्ष रीना गजेंद्र भाटी

Ghaziabad : नगर पालिका खोड़ा प्रांगण में आज से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीना गजेंद्र भाटी ने भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अधूरे वादों के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा और अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रीना भाटी ने कहा कि नगर पालिका में लगातार भ्रष्टाचार और जनता से धोखा हो रहा है। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे और विकास कार्यों में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

रीना भाटी की प्रमुख मांगें व सवाल

नगर पालिका परिसर में शराब पीकर खाली बोतलें डाली गई थीं, लेकिन उसकी आज तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई।

आउटसोर्सिंग से लगाए गए कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का खुलासा कर जांच होनी चाहिए।

नगर पालिका में हो रही डीजल चोरी को रोका जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।वर्ष 2022–23 में कूड़ा निस्तारण का खर्च काफी कम था, जबकि वर्ष 2024–25 में खर्चा कई गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। इस घोटाले की जांच कराई जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि क्षेत्रवासियों को  गंगाजल आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी होगी। लेकिन आज तक पेयजल व्यवस्था अधूरी पड़ी है और जनता पानी के लिए परेशान है। आखिर इस वादाखिलाफी का जवाब कौन देगा?

रीना गजेंद्र भाटी का ऐलान

“जब तक इन सभी मुद्दों पर मुझे लिखित में संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा और दोषियों को सजा नहीं दी जाएगी, तब तक मैं नगर पालिका प्रांगण में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी।”
उन्होंने कहा कि जनता के पैसों की लूट और चुनावी वादों से धोखा अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन को जवाब देना ही होगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें