
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं व फायरिंग की सूचना लगातार प्राप्त हो रही है इसी कड़ी में वर्चस्व को लेकर सेक्टर 11 की भाऊराव देवरस कॉलोनी में दो पक्षो में गाड़ी खड़ी करने को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विजयनगर थाना क्षेत्र में आए दिन कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर फायरिंग और विवाद के मामले सामने आ रहे हैं।
लिहाजा इसी तरह का एक मामला विजयनगर की सेक्टर 11 क्षेत्र के अंतर्गत भावराउ देवरस कॉलोनी में देखने को मिला। जब गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद सामने आया। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग तक की नौबत आ गई। हालांकि इसी बीच मॉर्निंग वॉक कर रहे पार्क में एक बुजुर्ग करीब 60 वर्षीय चंद्रभान गुप्ता को गोली लग गई। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भावराउ देवरस सोसाइटी में सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक के समय गाड़ी खड़ी करने को लेकर बबलू त्यागी और एक अन्य व्यक्ति की आपस में कासुनी हुई, नौबत फायरिंग तक आ गई।
हालांकि इसी बीच एक गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग चंद्रभान गुप्ता को जा लगी। जिन्हें घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर ले जाएगा।
यह भी पढ़े : सैन फ्रांसिस्को टू मुंबई : एयर इंडिया का प्लेन बीच रास्ते में खराब! कोलकाता में आपात लैंडिंग