Ghaziabad: किक्रेटर यश दयाल के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad: किक्रेटर यश दयाल पर एक महिला ने मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री IGRS पोर्टल पर की है। गाजियाबाद में महिला ने IGRS पर दर्ज कराई तो पुलिस भी जांच में जुट गई है, यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। जिसमें पीड़ित ने पुलिस हेल्पलाइन पर भी सूचना दी थी। आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जुड़ा है, जिसमें एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, उत्तर प्रदेश की एक महिला ने उनके ऊपर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसकी आधिकारिक शिकायत सीएम योगी ऑफिस तक की गई है। पीड़ित महिला इस पूरे मामले में उच्च अथॉरिटी से जांच की मांग कर रही है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। शिकायत में में बताया गया है कि यश दयाल उनके साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करते थे। साथ ही जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि यश दयाल उनके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते भी थे।

जहां महिला हेल्पलाइन पर भी कॉल की गई। पीड़िता ने यह भी कहा कि पुलिस स्टेशन में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इसलिए न्याय की सीधे मांग की जा रही है। सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह कदम सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए हैं जो ऐसे झूठे सम्बंधों का शिकायत होती है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पर एक महिला द्वारा शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लिखित में शिकायत नहीं मिली है। पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

‘धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाया जाए, यह हमारी संस्कृति का मूल नहीं’ : शिवराज सिंह चौहान
https://bhaskardigital.com/word-secular-should-be-removed-shivraj-singh-chauhan/

लखीमपुर खीरी : लेखपाल की टिप्पणी पर उबाल! ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत
https://bhaskardigital.com/lakhimpur-khiri-anger-over-lekhpal-comment-brahmin-community/

तकलीफ में थीं शेफाली, पति पराग त्यागी कहां थे? मौत के बाद उठे कई सवाल
https://bhaskardigital.com/shefali-was-in-pain-where-was-her-husband-parag-tyagi-many-questions-arose-after-her-death/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग