अंडा करी नहीं शराब-बीड़ी की लत थी जीभ काटने की वजह… शादी से नाखुश थी ईशा

Gaziabad : गाजियाबाद में मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी है। घटना का मुख्य कारण शुरुआत में घर में अंडा करी बनाने का विवाद बताया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि इस क्रूर घटना के पीछे शादी से नाखुशी, शारीरिक संबंधों को लेकर विवाद और अन्य पारिवारिक तनाव भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी छह महीने पहले मेरठ के मलियाना फाटक की ईशा से हुई थी। सोमवार रात को पति विपिन घर लौट रहा था, तभी ईशा ने उससे अंडा करी बनाने को कहा। जब विपिन ने इनकार किया और कहा कि घर में कभी अंडा करी नहीं बनी, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के परिवार के सदस्य मौके पर आए और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद, रात में फिर विवाद बढ़ा, और इस दौरान ईशा ने अपने पति की जीभ काट दी। दर्द से कराह रहे विपिन ने कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवाज सुनकर उसकी मां गीता और पिता रामअवतार कमरे में पहुंचे, तो विपिन खून से लथपथ था और उसकी जीभ का हिस्सा जमीन पर पड़ा था। तुरंत ही उसे मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले के पीछे की पोल खुलने पर पता चला कि दोनों के बीच शारीरिक संबंधों को लेकर भी तनाव चल रहा था। ईशा अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी और अक्सर दबाव बनाने पर वह आत्महत्या की धमकी भी देती थी। इसके अलावा, ईशा शराब और बीड़ी पीती थी और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी।

आसपास के लोगों ने बताया कि ईशा और विपिन के बीच विवाद का कारण इन पारिवारिक और सामाजिक तनावों के अलावा, सरकार के दबाव में जबरदस्ती कराई शादी भी थी। परिजनों का आरोप है कि ईशा शादी से खुश नहीं थी और अक्सर परिवार पर अवैध संबंधों का शक भी जताती थी।

रात में करीब एक बजे हुई इस घटना के बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। लेकिन पहले डायल 112 पर कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया। सुबह तक विपिन के उपचार में लगे परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो ईशा ने अपने परिवार के सदस्यों को घर में अंदर से कुंडी लगा ली थी।

इसी बीच, ईशा और उसके परिवार के लोगों ने विपिन के परिजनों पर पथराव कर दिया। इस हंगामे को देख आसपास के लोग भी जुट गए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामला शांत कराया।

विपिन की मां गीता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्रवधू ईशा शराब और बीड़ी पीती है और रोजाना विपिन पर इन चीजों के लिए दबाव डालती है। वह इंस्टाग्राम पर पूरे दिन रील्स बनाती है और मना करने पर आत्महत्या की धमकी भी देती है।

एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पीड़ित विपिन का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर भी, पुलिस ने ईशा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : तुरंत वापस लें नोटिस! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने कहा- ‘ये सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें