PM मोदी की यात्रा से पहले गंगोत्री-यमुनोत्री को मिली करोड़ों की सौगात

देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर्षिल-मुखवा यात्रा 27 फरवरी को प्रस्तावित है। यात्रा से पहले राज्य सरकार की राज्य कार्यकारिणी समिति ने विश्वप्रसिद्ध धाम गंगोत्री और यमुनोत्री में सुरक्षा कार्यों के लिए 27 करोड़ 20 लाख से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। इसके अलावा उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित वरुणावत पर्वत के निचले हिस्से में भूस्खलन से सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 99 लाख 92 हजार की धनराशि को मंजूरी दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने धनराशि को अनुमोदित किया है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों धामों के लिए स्वीकृत धनराशि में यमुनोत्री धाम मंदिर और जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 19 करोड़ 56 लाख 85 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं, गंगोत्री धाम में स्थित आश्रम, धर्मशाला भवनों और मंदिर परिसर की सुरक्षात्मक कार्य के लिए प्रस्तावित 40 करोड़ 2 लाख 50 हजार और भागीरथी नदी के तट पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 61 हजार अनुमोदित किए गए हैं। आचार्य कुटीर और हंस गुफा के निकट 2 करोड़ 16 लाख 84 हजार की लागत से सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वरुणावत पर्वत की तलहटी के भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों को भी अनुमोदन मिला है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन