शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: महिला समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस ने खेतासराय थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह में शामिल महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि मोहम्मदाबाद ग्राम निवासी अमरजीत की पत्नी कामिनी और सरायख्वाजा निवासी ललई को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान में रहने वाले पृथ्वी सिंह ने इनके खिलाफ शादी का झांसा देकर ठगी करने का आराेप लगाते हुए खेतासराय थाना में तहरीर दी थी। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक सक्रिय गिरोह है। जो राजस्थान, मध्य प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों से सम्पर्क स्थापित कर शादी के लिये बुलाते हैं। उनको विश्वास में लेकर लड़की की फोटो दिखाते हैं।

जब वे लाेग शादी काे राजी हाेते हैं ताे शादी व बारात खर्चे के लिये एडवांस में रकम लेकर फरार हो जाते हैं। उनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार करके फरार उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु