छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली, सिपाही घायल, 2 गिरफ्तार

Shahjahanpur Gang Rape : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह पुलिस से दुष्कर्म के दोनों आरोपियों की मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई जिससे सिपाही घायल हो गया। तभी जवाबी कार्रवाही में पुलिस ने आरोपियों पर फायर कर दिया। जिससे एक के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा भागते समय गिरकर घायल हो गया।इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाजा के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि बीती रात रोजा पुलिस को पता चला कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले वांछित दो आरोपित लखीमपुर भागने की फिराक में है। पुलिस ने सीतापुर -लखीमपुर हाईवे वाली नहर के पास घेराबन्दी की। रात करीब सवा बारह बजे खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से रोजा कोतवाली पर तैनात आरक्षी विकास घायल हो गए । पुलिस की जबावी कार्यवाही में एक गोली आरोपित तसब्बर के पैर में जा लगी और वो घायल होकर वहीं गिर गया । जबकि भागने के प्रयास में उसके साथी लंकुश का पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने घायल आरक्षी और दोनों आरोपितों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

एसपी सिटी ने बताया कि बीते 29 जनवरी को रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ट्यूशन पढनें जा रही थी। रास्ते में तसब्बर, लंकुश और उनके तीसरे साथी कुंवरपाल ने किशोरी को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। यही नही आरोपितों ने उसका वीडियो भी बनाया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तीनो आरोपितों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशे दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपित कुंवरपाल फरार है, पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल