फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ट्रांसजेंडर हैं? आरोप के बाद बोले- जल्द दूंगा सबूत

France Protest : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी अति-दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर और राजनीतिक टिप्पणीकार कैंडेस ओवेन्स ने दावा किया था कि मैक्रों की पत्नी एक महिला नहीं, बल्कि ट्रांसजेंडर हैं।

इन आरोपों के बाद फ्रांस की राजनीति में हलचल मच गई थी। हालांकि, मैक्रों ने इन आरोपों का खंडन किया और जुलाई में ओवेन्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। अब, मैक्रों और उनकी पत्नी ने तय किया है कि वह ब्रिजिट के महिला होने का सबूत भी पेश करेंगे।

यह विवाद 2021 से शुरू हुआ। फ्रांसीसी ब्लॉगर अमांडाइन रॉय और नाटाशा रे के यूट्यूब वीडियो में पहली बार आरोप लगाए गए कि फ्रांस की प्रथम महिला ट्रांसजेंडर हैं। हालांकि, 2024 में इन दोनों के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में मैक्रों को जीत मिली थी। 2025 में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए एक नई अपील दायर की गई, जिससे फैसला पलट गया।

इसके बाद, इस मुद्दे को कैंडेस ओवेन्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया। ओवेन्स के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि फ्रांस की प्रथम महिला जन्म से पुरुष थीं, और इस बात का सबूत देने के लिए वे अपनी प्रोफेशनल प्रतिष्ठा दांव पर लगा देंगे। मैक्रों ने इस मामले में डेलावेयर कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

ओवेन्स का दावा है कि ब्रिजिट का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था, उनका नाम जीन-मिशेल ट्रॉग्न्यू था। ओवेन्स के अनुसार, जब मैक्रों किशोर थे, तब जीन-मिशेल ट्रॉग्न्यू ने उन्हें मानसिक समर्थन दिया था।

मैक्रों की ओर से इन आरोपों को निराधार साबित करने के लिए, फोटो और वैज्ञानिक सबूत पेश करने की योजना बनाई गई है। बीबीसी से बातचीत में मैक्रों के वकील टॉम क्लेयर ने बताया कि ये सबूत किस तरह के होंगे, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मैक्रों ब्रिजिट की गर्भावस्था और बच्चों की परवरिश की तस्वीरें भी दिखाएंगे, तो क्लेयर ने कहा कि ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं और अदालत में पेश की जाएंगी।

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिजिट से 24 साल छोटे हैं। ब्रिजिट की उम्र 72 साल है। ब्रिजिट जब अमीन्स शहर के एक हाई स्कूल में शिक्षिका थीं, तब मैक्रों वहां छात्र थे। वे तीन बच्चों की मां हैं।

यह भी पढ़े : घर पर नहीं था पति, भाभी से देवर बोला- ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’, मना करने पर कर दी हत्या

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें