
कैंप में 50 लोगों ने कराई जांच
मुकेश शर्मा
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र स्थित जैन धर्मार्थ चिकित्सालय में दांतो का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें 50 लोगों ने जांच कराई और स्वास्थ्य लाभ लिया।
सोमवार को चंद्रवती रघुवीर शरन जैन धर्मार्थ चिकित्सालय मैं संस्था द्वारा एक दांतो का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें आईटी एस ग्रेटर नोएडा के चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। फ्री चेकअप कैंप में 50 लोगों ने अपना चेकअप कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें दांतों को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक किया ।साथ ही संस्था द्वारा फ्री दवाइयां भी वितरित की गई। कैंप में डॉक्टर रश्मि डॉ राहुल डॉक्टर विक्रम अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ लोगों का उपचार किया।











