
- जोधपुर के निकट केरू गांव में अरना झरना के पास बस ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, रामदेवरा से दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे
जोधपुर। शहर के निकट केरू के पास में मंगलवार को भीषण सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। बस में सवार लोग रामदेवरा दर्शनार्थी थे जोकि गुजरात के रहने वाले है। हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर केरु गांव में मूलानाडा रॉयल्टी नाके के पास हुआ।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 18 लोग घायल है। इसमें चार पांच लोग ज्यादा चोटिल है अन्य को सामान्य चोट लगी है। सभी का एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी पुलिस पर पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और तत्काल एमडीएम अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं। वे रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे।















