गुवाहाटी में चार अफगानी नागरिक गिरफ्तार

गुवाहाटी। राजधानी के हाथीगांव थाना क्षेत्र इलाके में गुवाहाटी की पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि हाथीगांव थाना क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल के समीप एक किराए के मकान में चलाए गए अभियान के दौरान चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अफगानी नागरिकों की पहचान अमन खान, रिजवान खान, युसूफ जहीर और आसिफ राणा के रूप में की गई है।

पकड़े गए चारों अफगानी नागरिक अवैध तरीके से गुवाहाटी में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके पास भारत में रहने की वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स