भ्रष्टाचार के मामले में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार

Srilanka Former President Arrested : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामलों में की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया, जब वह अपने बयान दर्ज कराने के लिए सीआईडी के कार्यालय पहुंचे थे

गिरफ्तारी के समय, विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे, जब उन्होंने गोटाबाया राजपक्षे के कार्यकाल के शेष समय के लिए पद संभाला था। उनके नेतृत्व के दौरान देश में भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

यह भी पढ़े : Bihar : 8 महीने में 8वां दौरा, विधानसभा चुनाव के लिए गयाजी में पीएम मोदी का ‘मगध मिशन’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें