देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को भेजा जेल

रिपोर्ट- नवीन गौतम
हापुड। धार्मिक आस्था के खिलाफ़ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में थाना पिलखुवा पुलिस ने सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष को हापुड़ न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायालय ने उन्हें डासना जेल भेज दिया। आपको बता दें कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख का रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह विशेष समुदाय के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा था। थाना प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तेजपाल प्रमुख सपा का पूर्व जिलाध्यक्ष है। जिसका रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें वह देवी-देवताओं के खिलाफ इस कदर अपशब्द का प्रयोग कर रहे कर रहा था कि इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची और अशांति का माहौल भी बन सकता था। ऑडियो वायरल का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान डाला गया। जिसके चलते सोमवार को पिलखुवा पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष के मोबाइल फोन में भी ऑडियो मिला है। मोबाइल फोन को पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कब्जे में लिया है। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष को हापुड़ न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने पूर्व जिलाध्यक्ष को डासना जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें