कलेक्टर ने सिखाया सबक : शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया 81 लाख का घोटाला

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा स्थित खनियाधाना विकासखंड शिक्षा कार्यालय में 81 लाख रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। इस गबन में बीईओ, लेखपाल, सहायक कर्मचारी और शिक्षक तक शामिल पाए गए हैं।

जांच के बाद कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने मामले को गंभीर मानते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम 1988, भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट एवं अन्य दंड विधियों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

2018 से 2025 तक खातों में फर्जी भुगतान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक कुल 40 व्यक्तियों के खातों में ₹1.04 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। इनमें से 18 लोगों के खातों में ₹68.77 लाख कपटपूर्ण तरीके से जमा कराए गए। वहीं, अन्य 8 खातों में ₹6.19 लाख का संदेहास्पद भुगतान हुआ।

सहायक ग्रेड-3 ओमकार सिंह धुर्वे को विभागीय खाते से ₹6.03 लाख, और लेखापाल सुखनंदन रसगैयां को ₹24,200 का भुगतान संदेहास्पद रूप से हुआ। इस तरह कुल ₹81.23 लाख की हेराफेरी सामने आई।

कलेक्टर ने गठित की थी विशेष जांच टीम

कलेक्टर चौधरी ने शिकायत मिलने पर जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की थी जिसमें शामिल थे:

  • एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़
  • सहायक संचालक, शिक्षा विभाग शालिनी दिनकर
  • सहायक पेंशन अधिकारी संतोष कुर्मी
  • कोषालय लिपिक अमित यादव

इस समिति ने जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

नामजद आरोपी और एफआईआर

जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है:

  1. बीईओ प्रकाश सूर्यवंशी
  2. प्राचार्य सतीश शरण गुप्ता (शा. बालक उत्कृष्ट विद्यालय, पिछोर)
  3. लेखापाल सुखनंदन रसगैयां
  4. सहायक ग्रेड-3 ओमकार सिंह धुर्वे
  5. सहायक ग्रेड-2 गिरेंद्र कुमार कघारिया
  6. माध्यमिक शिक्षक यशपाल बघेल

स्वजनों के खातों में फर्जी भुगतान का खुलासा

इस भ्रष्टाचार में सरकारी कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के खातों में लाखों का भुगतान करवाया:

  • लेखापाल सुखनंदन रसगैयां ने अपनी पुत्री हेमलता, पुत्र शिवा, तथा बृजेश और अरुण रसगैयां के खातों में ₹14 लाख से अधिक जमा कराए।
  • शिक्षक यशपाल बघेल की पत्नी रेखा बघेल के खाते में ₹3.49 लाख, तथा खुशी, साक्षी और यशपाल बघेल के नाम से बने खातों में भी राशि स्थानांतरित की गई।
  • सहायक ग्रेड-3 ओंकार सिंह धुर्वे ने अपने, पत्नी अनुराधा धुर्वे और भाई अनिल सिंह धुर्वे के खातों में कुल ₹20.95 लाख का भुगतान कराया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे