पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष

महोली.सीतापुर।

पूर्व ब्लाक प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राम खेलावन अवस्थी ने शनिवार की सुबह अपने घर में 96 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आखिरी दर्शन के लिए सैकड़ों लोग घर के बाहर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर भी शोक संवेदना व्यक्त की जाने लगी। उनके पौत्र अनुराग अवस्थी ने बताया वह मूलतः पाली जनपद हरदोई के रहने वाले हैं। बाबा राम खेलावन अवस्थी 1974 से 1989 तक महोली ब्लाक प्रमुख रहे। 1988 से 2002 तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। वह काफी मिलनसार व सौम्य वैक्तित्व के धनी थे। वह जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे। उन्होंने अपना अधिकतम समय जनता की सेवा में व्यतीत किया। इस दौरान बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया। किंचित भयभीत न होते हुए अपने मार्ग पर मुस्तैदी से डटे रहे। वह काफी लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह तीन बजे उनका निधन हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से महोली विधायक शशांक त्रिवेदीए पूर्व विधायक अनूप गुप्ताए आशीष मिश्राए अरुण मिश्राए सुधीर पांडेयए नीरज मिश्राए शिव कुमार मिश्राए आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें