
बदायूं. उत्तर प्रदेश में बदायूं से पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। सपा नेता ने शुक्रवार को रात में बुखार आने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट आज आई है जिसमें उन्हें पॉजिटिव बताया गया है। धर्मेंद्र को सैफई अस्पताल में एडमिट कराया गया है। धर्मेंद्र पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शनिवार को 503 नए मिलने के बाद अब राज्य में अब तक 13,118 मरीज कोरोना मरीज हो गए हैं। इनमें से 7,875 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी रेट 60 फीसदी से ज्यादा चल रहा है। 4,858 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल 385 मरीज दम तोड़ चुके हैं।












