आपके परिवार के लिए ऐसी लड़किया होती है भाग्यशाली, ऐसे करे पता….

Image result for क्या आप भी है अपने परिवार के लिए भाग्यशाली, जानिए कैसे पता करें….

हिंदू धर्म के अनुसार लड़की या महिला को लक्ष्मी का रुप माना गया है। कहा जाता है कि अगर संस्कारी बहू घर में आ जाए तो घर की सुख-शांति कई गुना बढ़ जाती है। वहीं गलत गुणों वाली लड़की से विवाह होने पर सारी जिंदगी कष्टों से भर जाती है। शास्त्रों के अनुसार लड़की को देखकर ही उसके गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको भाग्यशाली लड़कियों की पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए अगर आप अपने लिए जीवनसंगिनी का चुनाव करेंगे तो आपका पूरा जीवन सुख से बीतेगा।

जानिए भाग्यशाली महिलाओं की पहचान

नाभि
नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है। शास्त्रों के अनुसार जिन महिलाओं की नाभि गोल होती है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं बहुत दयालु बुद्धिमान और तेज़ होती हैं। साथ ही इनका स्वाभस्य् ह भी अच्छाभ रहता है।

तिल
जिन लड़कियों की नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है, इन्हें अपने जीवन में हर तरह का ऐशो-आराम मिलता है। साथ ही इन महिलाओं में गुणों का भंडार होता है। ऐसी महिलाएं जिस भी घर में जाती हैं उस घर में खुशहाली का आगमन होता है।

आंखें
अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि व्यक्ति की आंखे सब कुछ बयां कर देती हैं। लेकिन शास्त्रों की मानें तो किसी भी लड़की की आंखों से ही उसके भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिन लड़कियों की आंखों का आकार हिरण की आंखों की तरह होता है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं।

होंठ
जिन महिलाओं के होंठ गुलाबी होते हैं उनकी वाणी में अधिक मधुरता होती है, ये हर किसी से मीठी वाणी में बात करती है, व किसी के साथ भी बात करतें समय अपशब्दों का प्रयोग नहीं करतीं। ऐसी महिलाएं अपने परिवार और पति के लिए अधिक भाग्यशाली होती हैं।

गुलाबी पांव

ऐसी महिलाएं जिनके पैर बहुत सॉफ्ट, रंग में गुलाबी और पूरी तरह विकसित होते हैं, अपने पति या प्रेमी को बेहद खुश रखती हैं, शारीरिक सम्बन्धों में उनकी रुचि कुछ इस कदर होती है कि उनका साथी उनसे हमेशा नजदीकी बनाए रखता है।

पांव की अंगुलियां

जिस महिला के पांव की हर अंगुली समान लंबाई की होती है वह महिला अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही हासिल करती है और अपने परिवार को भी हमेशा खुशहाल रखती है।

पैरों के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान होता है वे बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार की हर संभव सहायता करती हैं और परिवार में खुशहाली रखती हैं।

ईश्वर की कृपा

जिन महिलाओं के पैरों के तलवे सर्पाकार होते हैं उनकी किस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। उन्हें जीवन में बहुत ही कम मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। ऐसी महिलाओं पर ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तलवों पर शंख

महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला किस्मत की धनी होती है। या तो वे स्वयं या फिर उनके पति किसी बड़े ओहदे पर विराजमान होते हैं।

नाक के पास तिल

महिला की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा होना स्वयं ये बताता है कि किस्मत उस पर कितनी मेहरबान है।

 

पैर का अंगूठा

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा अधिक लंबा होता है उसे अपने जीवन में बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन जिस महिला का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।

गहरी नाभि

ऐसी स्त्रियां जिनकी नाभि गहरी तो होती है लेकि न अंदर की ओर से उठी हुई नहीं होती, वे अपने जीवन में सिर्फ और सिर्फ सुख ही भोगती हैं।

कोमल जीभ

लाल और कोमल जीभ वाली स्त्रियाँ जीवन में खुद भी सुख भोगती हैं और अपने परिवार को भी सिर्फ सुख ही देती हैं।

बड़ी-बड़ी आँखें

हिरणी की तरह बड़ी-बड़ी आँखों वाली स्त्रियों केजीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है। इसके अलावा जिन महिलाओं की आँखों के सफेद भाग के अंत में लाल रंग दिखाई देता है वे अपने परिवार के लिए बहुत लकी होती हैं।

शरीर पर तिल

जिस महिला की देह के बाएं हिस्से पर ज्यादा तिल या मस्से होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे महिलाएं अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है।

माथे पर तिल

जिस महिला के माथे के बीचोंबीच तिल होता है उसका विवाह अत्याधिक धनी और सम्पन्न व्यक्ति से होता है।

धूल उडऩा

महिला जब चलती है, अगर उसके कदमों से लगातार धूल उड़ती है तो ऐसी महिला अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी का कारण बनती है।

गोल एड़ी

जिस महिला के पांव की एड़ी गोलाकार और कोमल होती है वह आजीवन सुख-सुविधाओं का आनंद उठाती है और उसका परिवार भी प्रसन्न रहता है।

दांत

लंबे दांतों वाली महिलाओं को कभी भी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता

अंगुलियों का जुडऩा

जिस महिला के पैरों की अंगुलियां एक दूसरे से जुड़ी रहती हैं, ऐसी महिलाएं धनी और कोमल स्वभाव की होती हैं।

बाएं गाल पर तिल

जिस महिला के बाएं गाल पर तिल होता है वह महिला खाने की बहुत शौकीन होती है और हर तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाती है। वह बहुत अच्छी कुक भी होती है जिसकी वजह से उसका परिवार उससे खुश रहता है।

चमकते नाखून

गुलाबी रंग के चमकते नाखून वाली लड़कियां अच्छी सेहत और अच्छे चरित्र वाली होती हैं।

दुर्भाग्यशाली

जिस महिला के पांव की मध्यमा अंगुली अपेक्षाकृत बढ़ी होती है वह बहुत दुर्भाग्यशाली होती हैं, ऐसी महिला से विवाह करने से पहले बहुत बार सोचना चाहिए।

अगर आप भी विवाह बंधन में बंधने वाले हैं तो लड़की पसंद करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। हो सकता है आपकी पत्नी भी आपके लिये भाग्यशाली साबित हो।

 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें