करवाचौथ के लिए महिलाओं ने बाजार से जमकर की खरीददारी

भास्कर समाचार सेवा

बकेवर/इटावा। हिन्दू धर्मावलम्बी महिलाओं का पति की दीर्घायु के लिए निर्जला ब्रत रखकर लम्बी उम्र की कामना करने वाले कर्वाचौथ के पवित्र त्यौहार के महज दो दिन शेष बचे हैं जिसके चलते महिलाएं बारिश बन्द होने पर लखना बाजार में सजने संवरने के लिए उमड़ पड़ी। जमकर स्वर्णाभूषण, परिधानों व सजने संवरने के लिए सामान की खरीददारी की।
सजना है साजन के लिए के त्यौहार कर्वाचौथ का पर्व 13 अक्टूबर को है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से महिलाएं बाजार में खरीददारी करने के लिए निकल नहीं पा रही थी। सोमवार को बारिश न होने के चलते महिलाएं बाजार में खरीददारी करने के लिए निकल पड़ी। जम कर दुकानों पर खरीददारी करने के साथ अपने सजने संवरने के लिए कास्मेटिक की दुकानों पर भी पहुंची। साथ ही महिलाओं ने अपने पतियों के साथ सर्राफा की दुकानों पर जाकर स्वर्णाभूषणों की खरीददारी की। जिसे पहनकर चन्द्रमा को अर्क देने का काम करेंगी। इसके अलाबा साडियों की भी जमकर खरीददारी होती देखी गयी। तो कुछ महिलाओं ने लंहगा चुन्नी की भी खरीददारी की। इसके अलावा अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस ब्रत पर पूजा पाठ में काम आने बाले सामान की भी जमकर खरीददारी की गयी। जिसके चलते लखना चौकी प्रभारी संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ बाजार में गश्त पर रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories