खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर लिए दस नमूने, त्योहार पर हुई सख्ती

हरदोई। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती की है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा व जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच एवं छापामार अभियान चलाया गया।

एसीएफ कुमार गुंजन ने बताया उनके एवं सीएफएसओ सुभाष तिवारी के नेतृत्व में पूरे जिले में एक साथ छापामार अभियान चलाया गया। अभियान द्वारा शाहाबाद के बस स्टॉप स्थित एक प्रतिष्ठान से अरहर दाल व दूसरे प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना लिया गया। मल्लावां के शुक्लापुर से दो दुकानदारों से खोवा का नमूना, एक नमूना दूध का व एक नमूना पनीर का लिया गया। संडीला क्षेत्र से दूध व सरसों के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 300 लीटर सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 48 हजार रुपये थे, मौके पर सीज किया गया। कुल 10 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट पाए जाने पर दोषी कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीएफ ने बताया अभियान के अंतर्गत एफएसओ सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, कुमार चित्रसेन, दीपेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल उपस्थित रहे। कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें