
North East Floods : भारी बारिश के चलते नॉर्थईस्ट में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। असम, मणिपुर और मिजोरम समेत कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मणिपुर में 10,000 से अधिक घर तबाह हो चुके हैं, जबकि असम में 5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस दौरान अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
मणिपुर में बाढ़ के कारण 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, और कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। असम के 22 जिलों में स्थिति और भी भयावह है, जहां बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। वहीं, मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी मदद करेगी और प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस प्राकृतिक आपदा के चलते प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है, और सरकार ने आपदा प्रबंधन को तेज कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े : Sikkim Landslide : सिक्किम में बाढ़ से तबाही, 6 जवान लापता, 1,678 पर्यटकों को निकाला गया















