Flood : पंजाब, हिमाचल और राजस्थान में बाढ़ का तांडव! दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट

Flood : भारी बारिश और बाढ़ ने देश के विभिन्न इलाकों में भारी तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हो रहा है और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार जैसे राज्यों में जीवन सामान्य से प्रभावित है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की चेतावनी

उत्तरकाशी में बादल फटने से नालों में उफान आया, जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार को मलबे में चार शव बरामद किए गए हैं। अधिकांश जिलों में बारिश से राहत है, लेकिन नैनीताल और चंपावत जैसे इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान के इन जिलों में बाढ़ का खतरा

बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बह गए हैं और जयपुर में भारी बारिश से एक जर्जर भवन ढह गया, जिसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई। बिजली गिरने से एक किसान की भी जान गई है।

पंजाब में बाढ़ से हालात खराब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। सबसे पहले वह गुरदासपुर में रावी नदी से छोड़े गए पानी का निरीक्षण करेंगे, साथ ही अमृतसर और तरनतारन का हवाई सर्वेक्षण भी कर सकते हैं। लुधियाना में सतलुज नदी का पानी तटबंध तोड़ने के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

हरियाणा में बाढ़ से किसानों को नुकसान

लगभग 10 लाख एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। हजारों किसान प्रभावित हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जलस्तर यमुना नदी का उफान अभी भी बना हुआ है।

दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा

में जलस्तर 207 मीटर से नीचे आया है, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर है। राहत शिविरों में 20,000 से अधिक लोग रह रहे हैं, और साफ-सफाई व बुनियादी सुविधाओं की चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़े : उज्जैन : बड़े पुल से शिप्रा नदी में गिरी कार, सर्चिंग के दौरान पुलिस यूनिफार्म में मिला एक शव, रेस्क्यू जारी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें