बाढ़ प्रभावित किसानों को मिले राहत और मुआवजा: रालोद

लखनऊ : प्रदेश में आई इस बाढ़ में लगभग 550 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने प्रदेश के जल संसाधन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग से मिलकर प्रभावित किसानों और आमजनों को राहत और मुआवजा देने का अनुरोध किया।


बाढ को लेकर रालोद राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि प्रदेश में आए भीषण बाढ़ संकट और उससे प्रभावित क्षेत्रों की गंभीर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की साथ ही प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों में तेजी लाने और किसानों को उनकी नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाये। बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, इटावा, बदायूं और आस-पास के जिलों में अधिक बारिश देखी जा रही है।

इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की संभावना भी व्यक्त की गई है जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सरकार से मांग करता है कि वह हर ज़िले में कंट्रोल रूम सक्रिय करे। राहत शिविरों में भोजन, दवा, साफ पानी एवं जरूरी सामग्री की तत्काल व्यवस्था की जाए जिससे हर प्रभावित किसान को उसके नुकसान का समुचित मुआवजा मिल सके।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई अब आसान नहीं ट्रंप की नई पॉलिसी से भारतीय छात्रों की बढ़ी टेंशन, ये देश बन रहे नए विकल्प

बलरामपुर: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार जीतने वाले प्रधान को मिला लालकिला आमंत्रण

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें