फिरोजाबाद : मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रोला ने महिला में मारी टक्कर, घायल

टूंडला जिला, फिरोजाबाद। शहर में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला बेधड़क फर्राटा भर रहे हैं। शहर में दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉला पर प्रशाशन की कोई रोक टोक नहीं है। नगर के स्टेशन रोड़ वीआईपी मार्ग जिस पर हर समय भीड़ भाड़ रहती है। साथ ही देशी विदेशी पर्यटकों का रेलवे स्टेशन पर आवागमन रहता है। नगर का मुख्य बाजार भी इसी रोड पर है।

स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है, फिर भी इतने व्यस्त मार्ग पर मिट्टी कारोबारियों के मिट्टी से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रोला बेखौफ दिन दहाड़े गुजर रहे हैं। जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों के बाद भी प्रशाशन इन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। मंगलवार दोपहर को ऐसे ही एक मिट्टी से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रोला चालक ने स्टेशन रोड़ पर तेज गति से दौड़ाते हुए एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर ट्रॉला को थाने पर खड़ा करा दिया। इसके बाद मिट्टी के माफिया कारोबारी सक्रिय हो गए। आखिर पुलिस द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है।

नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी हादसों का कारण बन रही है। अब देखते हैं पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टर पर क्या कार्यवाही करती है।

यह भी पढ़े : Fatehpur : बिंदकी क्षेत्र में बेखौफ चल रहा जुए का अड्डा! इंस्पेक्टर के कारखास सस्पेंड, फिर भी नहीं बंद हुए गलत काम

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें