
टूंडला, फिरोजाबाद। उप डाकघर में जमा करोड़ों रुपये के गबन का आरोेप उप डाकपाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
फिरोजाबाद के गांव टापा खुर्द, रैपुरा रोड निवासी रवि प्रकाश राठौर ने, टूंडला उप डाकघर में कार्यवाहक उप डाकपाल के पद पर रहते हुए, एक नवंबर 2023 से लेकर 19 अप्रैल 2024 तक, उपभोक्ताओं के खातों में जमा धनराशि में 2.67 करोड़ रुपये का गबन कर लिया था।
जानकारी होने पर, सहायक अधीक्षक डाकघर फिरोजाबाद अजय दुबे ने 11 मार्च को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर पौने 11 बजे, गांव जरौली कलां, कट से पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी से गबन किए गए रुपये को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़े : पुलिस वर्दी में ठग ने रचा नया जाल : थाने का झांसा देकर टेंट हाउस मालिक से ठगे दो भगोने, रिक्शा चालक का नंबर भी फर्जी!










