
Firozabad: सिरसागंज पुलिस का जगह-जगह जागरूकता अभियान जारी है। बुधवार को थाना सिरसागंज पुलिस ने यदुनाथ पाल सिंह पीजी कॉलेज स्थित अहमदपुर में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरूक किया और महिला व बाल अपराध, डिजीटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, साइबर हेल्प लाइन नंबर, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियम आदि जानकारी दी। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक तरुणा सिंह ने छात्राओं को बताया कि अगर कोई भी विपत्ति का समय है और कोई परेशानी की बात है तो लड़कियों को हमेशा पुलिस की मदद लेनी चाहिए उसके लिए डायल 112, 1090, 181, 1076 जैसी हेल्पलाइन सेवाएं चल रही हैं जो 24 घंटे काम करती हैं। अगर आते जाते समय कोई व्यक्ति आपको छेड़ता है तो थोड़ा साहस भी दिखाना चाहिए और विरोध करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
उन्होंने आजकल चल रहे डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी छात्राओं को बताया एवं साइबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया कि किस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहा है इसको केवल सजगता से ही बचा जा सकता है। इस मौके पर पुलिस टीम से महिला उपनिरीक्षक तरुणा सिंह, महिला आरक्षी रचना, महिला आरक्षी सुधा, कांस्टेबल मनोज तथा कॉलेज टीम से डॉ.राजीव सिंह,संजय सिंह,सुधीर भदोरिया, हर्षित प्रताप सिंह, शिवानी जादौन, संदीप कुमार, जुगल किशोर,ऋषभ प्रताप, मनजीत कुमार,अमित प्रताप सिंह शामिल रहे।