फिरोजाबाद : ट्यूबल पर सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात लोगों ने पीटा, घायल

टूंडला, फिरोजाबाद। जिले में खेत पर लगे ट्यूबल पर सोने गए बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल भेजा, किंतु हालत गंभीर होने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल ले गए। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला ग्राम पंचायत क्षेत्र मोहम्मदाबाद के गांव बन्ना का है।गांव बन्ना निवासी 60 वर्षीय पप्पू बृहस्पतिवार देरशाम अपने खेत पर लगे ट्यूबल पर सोने गए थे। तभी रात्रि में अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अगले दिन खेत पर पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग पप्पू को खून में लथ पथ देखा तो उनके होश उड़ गए। घायल के परिजनों ने थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए नजदीकी एफएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां, चिकित्सकों ने हालात ज्यादा गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़े : Bihar NDA Manifesto : NDA के संकल्प पत्र-2025 में बिहार का विकास, 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां व 4 शहरों में मेट्रो

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें