
Tundla, Firozabad : मथुरा से गोवर्धन की परिक्रमा कर परिजनों के साथ कार से शिकोहाबाद लौट रहे लोगों की कार टोल प्लाजा के निकट डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद भेजा।
रघुराज सिंह पुत्र महिपाल सिंह, निवासी आदर्श नगर, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद अपने परिजनों के साथ मथुरा से गोवर्धन की परिक्रमा कर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार टोल प्लाजा के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
इस दुर्घटना में निखिल पुत्र रघुराज सिंह और धर्मवीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हाइड्रा की सहायता से कार को हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।










